इटाढ़ी: धनतेरस पर दिखा छठ पर्व का नज़ारा, बलिरामपुर की छात्राओं ने मनमोहक झांकी प्रस्तुत की
Itarhi, Buxar | Oct 18, 2025 प्राथमिक विद्यालय बलिरामपुर में धनतेरस के दिन छठ महापर्व का नजारा देखने को मिला। विद्यालय में छठ महापर्व पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने छठ पर्व की परंपरा और धार्मिक भावना को दर्शाती झांकियां प्रस्तुत कीं, जिससे विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा। विद्यालय परिसर को छठ घाट का रूप दिया गया था।