लातेहार: I TDA कार्यालय परिसर में लंबित मांगों को लेकर पंचायत सचिवों का राज्यव्यापी धरना
झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर बुधवार की दोपहर करीब एक बजे लातेहार पंचायत सचिव संघ के द्वारा वर्ष 2024 में सरकार के साथ हुए लिखित समझौते को लागू करने एवं अन्य लंबित मांगों के समर्थन में आईटीडीए कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया।