फरेंदा: कोल्हुई थाना क्षेत्र के बकैनिया हरैया में दहेज हत्या मामले में पति को 7 साल की सजा सुनाई गई
कोल्हुई थाना क्षेत्र के बकैनिया हरैया निवासी रामधनी यादव उर्फ नेउर को पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश (त्वरित न्यायालय) कोर्ट संख्या-01 ने 7 वर्ष सश्रम कारावास और 17,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न देने पर 4 माह अतिरिक्त कारावास होगा। घटना 13 मई 2019 की है।