फरेंदा: कम्हरिया बुजुर्ग में अवैध चाकू रखने के मामले में आरोपी को हुई एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा और ₹1000 अर्थदंड की सजा
कोल्हुई थाना क्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्ग निवासी रफीकुद्दीन को अवैध चाकू रखने के मामले में न्यायालय जे.एम. फरेंदा ने जेल में बिताई गई अवधि और एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा के साथ 1000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड न अदा करने पर उसे 10 दिन अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह कार्रवाई थाना कोल्हुई की एफआईआर संख्या 72/2022 के तहत 4/25 आर्म्स एक्ट में की गई