फरेंदा: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, आरोपी पर दर्ज हुआ केस
महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में बीते 20 जुलाई को एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी की घटना सामने आई है। पीड़िता खेत में शौच के लिए गई थी, तभी गांव का युवक वहां पहुंचकर अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी और बताया कि आरोपी पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है। पुलिस रिकॉर्ड से पुष्टि हुई कि वह महिला उत्पीड़न के मामले में जेल जा चुका है।