मांगरौल: बृजमोहन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा खुशबू ने प्रभु महावीर निबंध स्पर्धा में जिले में हासिल किया प्रथम स्थान
Mangrol, Baran | Feb 8, 2025 मांगरोल पीएम श्री बृजमोहन विजय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 12 कला वर्ग की छात्रा खुशबू सुमन ने 7 दिसंबर को आयोजित प्रभु महावीर निबंध स्पर्धा में बांरा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्था प्रधान विनोद कुमार जैन ने बताया कि स्पर्धा श्री अध्यात्म परिवार के 2550 निर्माण वर्ष के उपलक्ष में हुई थी। 16 फरवरी को हिंडौन में सम्मानित होंगे