प्लस टू उच्च विद्यालय पोड़ैयाहाट में सेवानिवृत्ति पर रविवार को प्रधान लिपिक अखिल झा को भावभीनी विदाई दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सहकर्मियों ने उन्हें फूल माला, बुके और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। सहकर्मियों ने उन्हें एक बेहतर इंसान बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मधुर कामना की।