दाउदनगर: मकर संक्रांति महोत्सव को लेकर एसडीओ, एसडीपीओ सहित अन्य पदाधिकारियों ने सोन नदी काली घाट का किया निरीक्षण, लिया गया जायजा
14 जनवरी को जिला प्रशासन द्वारा कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वाधान में दाउदनगर में के सोन नदी काली घाट पर मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया जाना है।महोत्सव को लेकर दाउदनगर एसडीओ अमित राजन, एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कुमार पप्पू राज व वरीय उप समाहर्ता रितेश कुमार यादव के सोमवार को लगभग 12:30 बजे काली घाट का निरीक्षण किया।