सांगानेर: भाजपा विधायक बाबा बालक नाथ के विवादित बयान को लेकर सैन (नाई) समाज के लोगों ने भाजपा मुख्यालय पर किया विरोध
तिजारा से भाजपा विधायक बाबा बालकनाथ के कथित विवादित बयान को लेकर सैन (नाई) समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिला। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचकर विरोध जताया और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। समाज के लोगों ने कहा कि अगर विधायक सार्वजनिक तौर पर या सोशल मीडिया के जरिए माफी नहीं मांगते हैं तो आंदोलन करेंगे।