बांदा: बांदा में जेलर को सस्पेंड किया गया, रवि काना की रिहाई को लेकर की गई लापरवाही
Banda, Banda | Jan 31, 2026 बांदा जिला कारागार में बंद रवि काना के खिलाफ बी वांरट जानकारी होने के बाद भी बांदा जेलर विक्रम सिंह यादव ने उसे छोड़ दिया। विक्रम सिंह यादव द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही के उत्तर दायी पाया गया। ऐसे में नियमावली 1999 के नियम -7 के अधीन विक्रम सिंह यादव को विभागीय जांच के अलावा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।