बरेली: बरेली में भीषण गर्मी में बिजली पर सियासत, AAP का राजभवन मार्च, कहा- जनता बिजली मांगे, सरकार दे रही भाषण
उत्तर प्रदेश में बढ़ते बिजली संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बरेली से लेकर लखनऊ तक अघोषित बिजली कटौती, महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर की शिकायतों को लेकर AAP ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी का आरोप है कि भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के कई जिलों में 22 से 48 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे आम जनता, किसान,