जगदीशपुर: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
भोजपुरी अभिनेता और भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी पवन सिंह का रविवार की शाम ऐतिहासिक नगरी जगदीशपुर में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा की ओर से एमएलसी प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद जिले में यह उनका पहला आगमन था। उनके स्वागत और एक झलक पाने के लिए एनडीए कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और युवाओं की भारी भीड़ बाबू वीर कुंवर सिंह किला परिसर में जुटी रही। जगदीशपुर पहुंचते ह