तालबेहट: सुनोरी में मंदिर के पास खुदाई के दौरान मिली सोने की 16 ईंटें, चोरी के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को लिया हिरासत में
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के सुनोरी गांव में स्थित गोंड बब्बा मंदिर के पास खुदाई के दौरान बताया गया सोने की 14 से 16 ईटे मिलने के मामले में स्थानीय लोगों द्वारा सोना गड्ढे में दबा दिया गया लेकिन बाद में किसी के द्वारा चोरी कर लिया गया और स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की जा रही है।