देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में संन्याधाम स्थल का किया निरीक्षण
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आचार संहिता के समाप्ति के बाद देहरादून स्थित गुनियाल गांव में सैन्यधाम निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्यों को तेज गति से करने के निर्देश दिए