कर्रा: संगोर के पास बाइक पेड़ से टकराई, तीन लोगों की मौत
Karra, Khunti | Jun 30, 2025 कर्रा थाना क्षेत्र के संगोर के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाईक सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मोटरसाइकिल नंबर JH 01DT6962 हैं । युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना आज सोमवार दोपहर लगभग 12:00 बजे की बताई जा रही है ।