बूंदी: ग्राम डपटा के ग्राम वासियों ने जिला कलेक्ट्रेट में पहुंचकर विद्यालय भवन निर्माण को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया
Bundi, Bundi | Aug 29, 2024 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, डडवाडा का शाला भवन सत्र 2019-20 से पूर्णरूप से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है, जिसका अध्यापन कार्य सामुदायिक भवन डडवाडा में करवाया जा रहा है। सामुदायिक भवन भी क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिसके कारण बच्चों को उक्त भवनों में बैठाकार अध्ययन करवाना एक बड़े हादसे को न्योता देना है। सामुदायिक भवन में बच्चों को बैठाकर अध्ययन नही करवाया जाए।