बूंदी: योग फॉर निरोगी बूंदी महाअभियान की टीम को जिला कलेक्टर ने अपने कक्ष में किया सम्मानित
Bundi, Bundi | Aug 28, 2024 जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा द्वारा योग फोर निरोगी बूंदी महाअभियान की टीम को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने आमजन से स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास करने तथा इसके लिए योग फोर निरोगी बूंदी स्वास्थ्य महाभियान से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान योर फोन निरोगी बूंदी की टीम मौजूद रही।