बूंदी: जिला कलेक्ट्रेट में डांग विकास क्षेत्र योजनान्तर्गत 1.35 करोड़ से अधिक कार्यों का अनुमोदन
Bundi, Bundi | Aug 28, 2024 जिले के केशवरायपाटन पंचायत समिति की 15 ग्राम पंचायतों में डांग क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 में कराए जाने वाले विकास कार्यों के अनुमोदन को लेकर बुधवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर व केशवरायपाटन प्रधान वीरेन्द्र सिंह हाडा भी मौजूद रहे। इस दौरान जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए।