सरधना: मदार पुरा कट पर तेज रफ्तार का कहर, कार रजवाहे में पलटी, हादसे में दो महिलाओं समेत तीन गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
सरधना। थाना क्षेत्र के कुलंजन रजवाहा स्थित मदारपुरा कट पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज गति से आ रही एक कार ने सामने से स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क से उछलती हुई सीधे रजवाहे में जा गिरी और पलट गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।