खुरई: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर 9वीं की नाबालिग से दुष्कर्म, स्कूल के सामने प्रेमी ने की मारपीट; मामला दर्ज
Khurai, Sagar | Oct 11, 2026 रविवार को नगर के एक कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 9वीं की छात्रा ने रिपोर्ट लिखाई कि बीना निवासी युवक से उसकी इंस्टा पर दोस्ती हुई थी,जिसके बाद पहचान बढ़ने पर उसने पिछले शनिवार को उसके साथ दुष्कर्म किया था,युवक से उसकी दोस्ती का पता परिजनों को लगा तो युवक से विवाद हुआ,उसने स्कूल के बाहर छात्रा से मारपीट की,जांच के बाद रात 9 बजे थाने में मामला दर्ज।