रावतसर: आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र 22 ए जी का राष्ट्रीय स्तर गुणवत्ता टीम ने किया निरीक्षण।
राष्ट्रीय स्तरीय गुणवत्ता टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र 22 ए जी का निरीक्षण किया है। निरीक्षण मंगलवार को डॉक्टर गिरीश शास्त्री व शिल्पा मनचंदा एम्स दिल्ली द्वारा सेवाओं का किया गया है। इस मौके पर टीम द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर बीसीएमओ रावतसर डॉक्टर मनिंदर सिंह ग्राम पंचायत सरपंच 22 ए जी धर्मपाल थालोड व चिकित्सा कर्मी रहे मौजूद