देहरादून: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा, महाप्रबंधक पवन मेहरा ने दी जानकारी
उत्तराखंड सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा प्रदेश के भीतर साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा केवल रक्षाबंधन के दिन ही उपलब्ध रहेगी। इस संबंध में उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक पवन मेहरा ने इसकी जानकारी दी.