जबलपुर: रानीताल-गढ़ा फाटक मार्ग अब शिवनाथ साहू मार्ग कहलाएगा, महापौर ने किया लोकार्पण
जबलपुर में रानीताल से गढ़ा की तरफ जाने वाला मार्ग शिवनाथ साहू मार्ग कहलाएगा। जिला साहू समाज जबलपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इस मार्ग का लोकार्पण महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने किया कार्यक्रम के दौरान पूर्व महापौर प्रभात साहू, विनय सक्सेना रत्नेश सोनकर राधेश्याम साहू उदयभान साहू सचिव वीरेंद्र साहू डीके साहू सुबोध साहू उपस्थित रहे।