गिरिडीह: जिउतिया पर्व के अवसर पर सिहोडीह सहयोग समिति ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 'माँ के नाम ब्लड डोनेशन' थी थीम
जिउतिया पर्व के अवसर पर सिहोडीह सहयोग समिति की ओर से बुधवार को रक्तदान माँ के नाम ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, समेत कई गणमान्य लोग पहुंचे और रक्तदान कर रहे युवाओं ओर आयोजकों की हौसला अफजाई की। भारी बारिश के बावजूद इस शिविर के माध्यम से 26 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।