बैरसिया: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का हमला, भाजपा और संवैधानिक संस्थाओं पर लगाए गंभीर आरोप
Berasia, Bhopal | Jun 13, 2026 मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन निरस्त होने के मामले को लेकर कांग्रेस ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भाजपा और संवैधानिक संस्थाओं पर गंभीर आरोप लगाए। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी मनोज राजानी ने कहा कि यह लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है और लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की गई है|