कैसरगंज: कैसरगंज में गेहूं क्रय केंद्र न खुलने से किसानों में आक्रोश, भारतीय किसान संघ ने BDO को सौंपा ज्ञापन
कैसरगंज , क्षेत्र में सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों के अब तक शुरू न होने से नाराज भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को खंड विकास अधिकारी (BDO) को एक ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि एक ओर मौसम की मार के कारण इस बार गेहूं की पैदावार काफी कम हुई है, वहीं दूसरी ओर सरकारी क्रय केंद्र न खुलने से किसान अपनी उपज को औने-पौने दामों पर निजी आढ़तियों और दुकान