खुरई: कठेली गांव में 35 वर्षीय युवक ने तालाब किनारे पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी
Khurai, Sagar | Apr 12, 2026 देहात थाना क्षेत्र के कठेली गांव में शनिवार को 35 वर्षीय युवक राजू राठौर ने गांव के तालाब के पास स्थित पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,मृतक इंदौर में रहकर किसी कम्पनी में मजदूरी करता था, बताया गया कि वह इंदौर से 4 दिन पहले ही लौटा था, आत्महत्या का कारण अज्ञात है, सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को उतारकर रविवार शाम 4 बजे पोस्टमार्टम कराया, मामला जाँच में लिया।