सिंगरौली: रजबांध गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने की मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल; मामला दर्ज
सिंगरौली जिले के बैढन थाना के खुटार चौकी अंतर्गत रजबांध गांव में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस व्यक्ति के पत्नी ने बैढ़न थाने में रिपोर्ट कराई है। जिस पर बैढन थाना में पुलिस ने 115/2 के तहत अपराध दर्ज कर इस पूरे मामले पर विवेचना शुरू कर दी है।