मैनपुरी: मैनपुरी में पांच बच्चों की मां का 19 साल के दामाद पर आया दिल
मैनपुरी से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पांच बच्चों की मां को अपने ही रिश्ते के दामाद से प्यार हो गया है। हैरानी की बात यह है कि महिला अपने पति और परिवार को छोड़कर दामाद के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी हुई है। इस अनोखे और विवादित प्रेम प्रसंग की चर्चा पूरे इलाके में थमी नहीं है।