शाहजहांपुर: सरसों के खेत में मिले कंकाल का खुलासा, प्रेमी ने प्रेमिका का गला घोंटकर की हत्या; चार माह बाद आरोपी गिरफ्तार
शाहजहाँपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस, जनपदीय एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने चार माह पहले हुई महिला हत्याकांड का सफल खुलासा करते हुए आरोपी मिठ्ठूलाल को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि बरेंग गांव निवासी चन्द्रावती के लापता होने की रिपोर्ट 20 फरवरी 2026 को दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान 28 मार्च को सरसों के खेत से महिला का कंकाल बरामद हुआ