धनौरा: गजरौला में दिनदहाड़े तमंचे के बल पर कंपनी कर्मचारियों से ₹24 हजार की नगदी, मोबाइल व बाइक लूटी, एसपी ने लिया जायजा
गजरौला। एक फैक्ट्री के सुपरवाइजर के साथ दूसरी बाइक से आये तीन बदमाशों ने तमंचे की नोक पर 24 हजार की नकदी, मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल लूट ली। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव रहदरा का अजय सैनी नगर के हसनपुर मार्ग स्थित उमग डेयरीज में सुपरवाइजर।