सतना जिले के मझगवां एसडीएम एवं निवार्चन अधिकारी IAS महिपाल सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में मझगवां तहसील परिसर के सभाकक्ष में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण- 2026 अंतर्गत प्रारूप प्रकाशन के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई, बैठक में मझगवां तहसीलदार हिमांशु शुक्ला सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।