पटना ग्रामीण: राजा बाजार इलाके में शॉर्ट सर्किट की वजह से किराना स्टोर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक
आज मंगलवार की सुबह राजधानी पटना के राजा बाजार इलाके में अचानक शार्ट सर्किट की वजह से एक किराना स्टोर में आग लग गई। आग लगने से किराना स्टोर के अंदर रखे लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। वहीं स्थानिय लोगों की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और आसपास के घरों में आग लगने से बचाया।