पटना ग्रामीण: चुनाव आयोग के निर्देश पर नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए चलाया जा रहा जागरूकता अभियान: पटना डीएम ने दी जानकारी
लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में नए मतदाताओं को जोड़ने को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह पटना डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने समाहरणालय के पास मीडिया से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी है।