पटना ग्रामीण: CAA किसी की नागरिकता छीनने नहीं बल्कि अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून : भाजपा विधायक नितिन नबीन
देशभर में नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के लागू होने की अधिसूचना के बाद से बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है। एक ओर जहां सत्ता पक्ष इसके समर्थन में उतर आया है तो महागठबंधन के दलों ने इसका विरोध जताया है। वहीं सत्ता पक्ष की ओर से पटना के बांकीपुर से BJP विधायक नितिन नवीन ने जानकारी देते हुए कहा CAA कानून नागरिकता छीनने नही,बल्कि नागरिकता देने का कानून है।