आरा: भगउतीपुर मोहल्ले के एक मकान से भारी मात्रा में शराब बरामद, एक गिरफ्तार
Arrah, Bhojpur | Mar 18, 2024 नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी वार्ड नम्बर 33 में भगउतीपुर मोहल्ले के एक मकान में भारी मात्रा में शराब की खेप रखी गई है। जिसके बाद टीम का गठन कर केयूआर्टी टीम के मदद से छापेमारी की गई तो मकान से भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब जप्त किया गया है। इस मामले में नगर थाना पुलिस घर से ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार की है लेकिन उसकी पहचान उजागर नही किया गया।