आरा: हुकहां गांव स्थित मेन रोड पर बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक दूध कारोबारी को मारी गोली, आरा के निजी अस्पताल में भर्ती
Arrah, Bhojpur | Mar 18, 2024 बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हुकहां गांव स्थित मेन रोड पर बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक दूध कारोबारी को गोली मार दी। जख्मी अधेड़ को गोली दाहिने साइड पीठ पर लगी है, जो दाहिने साइड छाती में आकर फंस गई है। इलाज के लिए घायल को बक्सर सदर अस्पताल से आरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।