हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र में बरात जा रहे सगे भाइयों की बाइक को दूसरे बाइक सवार ने मारी टक्कर, हुई मौत
गुरुवार की रात बाइक से बरात जा रहे दो सगे भाइयों को बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक में बैठा एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम पंचायत चंद्रपुरवा बुजुर्ग के मजरा इटरा निवासी अंकित निषाद 22 वर्ष पुत्र संतराम निषाद अपने भाई कृष्ण कुमार के साथ बाइक से चंद्रपुरवा निवासी आसाराम के पुत्