आगरा: SIR प्रक्रिया के बाद आगरा में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, वोटरों की संख्या घटकर 27.63 लाख, कलेक्ट्रेट पर DM ने दी जानकारी
आगरा में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिले में अब कुल 27 लाख 63 हजार मतदाता दर्ज किए गए हैं, जबकि पहले यह संख्या 36 लाख 71 हजार थी। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूची सौंपी। अधिकारियों ने बताया कि सूची पर दावे व आपत्तियां दर्ज कराने का पूरा अवसर मिलेगा।