गुण्डरदेही: आख़िर कौन और कब करेगा राहगीरों को परेशान करने व यातायात को चुनौती देने वाली भूसा गाड़ियों पर कार्रवाई
भूसा गाड़ियो पर डाले के बाहर अधिक मात्रा में भूसा लेकर चलने से राहगीर तो परेशान होते ही है, इसके साथ साथ ये गाड़िया खुलेआम नियम क़ायदो को तक पर रख प्रसाशन को चुनौति देते हुए बेख़ौफ़ दौड़ रही है। एक तरफ़ शासन प्रसाशन राहगीरो की सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाव अभियान चला रही है। लेकिन जिस गाड़ी से राहगीर ज़्यादा तर परेशान होते है। और यातायत्त को भी प्रभावित करते है उस पर कार्यवाही नहीं होना कई सारी सवाल पैदा करता है। आख़िर कौन और कब करेगा इन भूसा गड़ियो पर कार्यवाही……?