चौकी गोभा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक अपहृत बालिका को सुरक्षित ढूंढ निकाला है। यह कार्रवाई श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री मनीष खत्री के निर्देशन में की गई। इस मामले में, 18 जनवरी 2025 को शिकायतकर्ता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तुरंत मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की।