सरधना: कावड़ मार्ग स्थित वन विभाग कार्यालय पर हरियाली संरक्षण ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
सरधना नगर क्षेत्र के कावड़ मार्ग स्थित वन विभाग के कार्यालय पर हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर्यावरण प्रेमी रिहान मलिक के नेतृत्व में एक भव्य जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "पृथ्वी बचाओ जीवन बचाओ" के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में ट्रस्ट द्वारा न केवल पौधरोपण किया गया, बल्कि उपस्थित लोगों को पौधों का वितरण भी किया गया।