अकबरपुर: अपर पुलिस महानिदेशक ने थाना अकबरपुर का औचक निरीक्षण किया, दिए निर्देश
अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज हरीश चन्दर द्वारा थाना अकबरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदया ने थाने की कानून-व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव और जनसुनवाई प्रणाली की गहन समीक्षा की। महोदया ने मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर महिला आरक्षियों से संवाद किया।