अमानगंज: अमानगंज नगर में भक्ति और श्रद्धा के साथ निकली विशाल कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
Amanganj, Panna | May 10, 2026 नगर अमानगंज में झिरियन धाम हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित संगीतमय श्री राम कथा के शुभारंभ अवसर पर रविवार को विशाल कलश यात्रा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं श्रद्धालु भक्तों ने सहभागिता कर धर्म लाभ अर्जित किया।