जगदीशपुर: बाजार गई युवती लापता, शादी की नीयत से अपहरण का आरोप, भाई ने नाथनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई
नाथनगर थाना क्षेत्र में एक ओर जहां पांच नाबालिग बच्चियों के लापता होने की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर शादी की नीयत से युवती के अपहरण का एक और मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए नाथनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।