रावतभाटा: नागिनी गांव में पेयजल संकट खत्म, खराब मोटर बदलते ही जलापूर्ति शुरू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
विजय सिंह मंगलवार रात 8 बजे बताया कि नागिनी गांव में पिछले दिनों बोरिंग की मोटर खराब होने से पेयजल संकट गहरा गया था। हालात बिगड़ते देख नगर पालिका रावतभाटा ने तुरंत टैंकरों से पानी की आपूर्ति शुरू की। अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर के निर्देश पर टीम ने खराब मोटर बदलकर नई मोटर स्थापित की। इसके बाद जलापूर्ति सामान्य हो गई और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।