नीमडीह: काशीडीह में जंगली हाथी का उत्पात, दो घर क्षतिग्रस्त, वन विभाग ने लिया जायजा
नीमडीह प्रखंड अंतर्गत गुंडा पंचायत के काशीडीह गांव में जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी के हमले में हृदय महतो व पिंटा महतो के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, जंगली हाथी ने देर रात गांव में घुसकर दोनों घरों को नुकसान पहुंचाया। वहीं, शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे नीमडीह वनपाल ने मौके पर पहुंच