सराड़ा: टीडी पुलिस ने टीडी थाने के सामने करीब 30 टन अवैध मिक्स गीली लकड़ी परिवहन करते एक ट्रक को पकड़ा
Sarada, Udaipur | Mar 29, 2024 टीडी थानाधिकारी फैलीराम मीणा मय टीम द्वारा करीब 30 टन अवैध मिक्स गीली लकड़ी परिवहन करते एक ट्रक को थाने के सामने नाकाबंदी के दौरान पकड़ा है। ट्रक के दस्तावेज नहीं होने पर धारा 207 एमवी एक्ट में ट्रक को जब्त कर वन विभाग को सूचना दी गई है।सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है।