इटावा: नगला धना गाँव के समीप पैदल जा रहे बालक को टक्कर मारकर बाइक सवार हुआ फरार, घायल बालक का उपचार जारी
Etawah, Etawah | May 20, 2025 भरथना थाना क्षेत्र के नगला धना गाँव में मामा के घर आये 8 वर्षीय चाँद पुत्र शबुदीन मंगलवार रात 8 बजे पैदल दुकान से सामान लेने जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार उसे टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। जिससे बालक गम्भीर रूपसे घायल हो गया। जिसे परिजन उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टर की देख-रेख में बालक का उपचार जारी हैं।