जबलपुर: भाजपा पार्षदों ने नगर निगम में दो दिन पहले आए पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह को लेकर जताया आक्रोश,सदन और निगम का किया शुद्धिकरण
नगर निगम में दो दिन पूर्व बहुमत से बजट पास होने से आक्रोशित कांग्रेस पार्षद दल सदन में धरने पर बैठा था। जिसमे पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह का आगमन हुआ था। वही दिग्विजयसिंह के बयान पर आक्रोशित पार्षद दल ने सदन और नगर निगम सदन को गंगा जल से शुद्ध करते हुए कहा की दिग्विजयसिंह तालिबानी सोच रखते है। आरएसएस और सरस्वती स्कूल को लेकर बयान दिया यह बर्दास्त नही करेंगे।